ज़िंदगी देगी बड़ा तोहफा-बस कुछ बड़ा सोचिए!

ज़िंदगी लेती है परीक्षा हर घड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए हिम्मत रखना पड़ता है हर घड़ी।-पढ़िए एक प्रेरणादायक आलेख!

Kumar Sandeep
20 Jun, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 6 👁 1400
ज़िंदगी देगी बड़ा तोहफा-बस कुछ बड़ा सोचिए!

मनुष्य के रुप में जीवन मिलना ही अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। हमें अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहिए कि आने वाले कई वर्ष तक सभी हमें याद रखें। हमारी काबिलियत की चर्चा हमारे न रहने के बाद भी हो कुछ ऐसा करें हम। कुछ बड़ा सोचिए व उस सोच को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत और पूरी ईमानदारी से प्रयत्न कीजिए। यह संभव होगा तभी जब हम ज़िंदगी की परिभाषा समझेंगे। ज़िंदगी को महत्व देंगे। और एक बात और एक भी पल व्यर्थ नहीं गंवाएंगे।

ज़िंदगी सचमुच देती है अनमोल तोहफा:- इसमें तनिक भी संदेह नहीं है कि ज़िंदगी अनमोल तोहफा नहीं देती है। यदि हम कुछ बेहतर करें सबसे कुछ अलग करें तो निश्चित ही ज़िंदगी हमें बहुत कुछ देती है जो किसी कीमती उपहार से भी अधिक कीमती होता है। ज़िंदगी से सफलता रुपी उपहार प्राप्त करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम आजीवन कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करें। कभी भी मुश्किलों से मुँह न मोड़ें। तो यकीनन ज़िंदगी एक-न-एक दिन अनमोल तोहफा देगी।

वक्त की कीमत पहचानना है बहुत ज़रूरी:- वक्त को व्यर्थ गंवाने वाले इतिहास रचने में कभी भी सफल नहीं होते हैं। सदा किस्मत पर रोते रह जाते हैं। किस्मत पर रोने और ईश्वर को कोसने की बजाय यदि हम अपनी हुनर की पहचान कर कुछ अलग करें वक्त को महत्व दें तो सफलता एक दिन मिलकर रहेगी। पर कई लोग ऐसे भी हैं जो जानकर भी अनजान बनते हैं। वक्त की एहमियत ही नहीं समझते हैं और एक दिन ऐसा वक्त आता है जब वक्त ही उन्हें सबक सिखलाता है तब बहुत देर हो जाती है। इसलिए अति आवश्यक है कि हम वक्त की कीमत पहचाने। वक्त रहते सफलता अर्जित करें।

ज़िंदगी कड़ी परीक्षा लेती है यह सच है। पर ज़िंदगी बेइंतहा ख़ुशी भी देती है इसमें भी कोई संदेह नहीं है। ज़िंदगी जब परीक्षा ले रही हो तो भयभीत एक पल भी मत होइए, बल्कि आत्मविश्वास बनाएं रखिये ज़िंदगी तनिक दर्द भी देगी कभी पर एक दिन सफलता देकर अनमोल उपहार भी देगी।

©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

1 like
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • ARCHANA ANAND · 6 years ago last edited 6 years ago

    सुंदर और प्रेरक

  • Manu jain · 6 years ago last edited 6 years ago

    ??

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    हार्दिक आभार @अर्चना मैम

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद मनु दी

  • Resmi Sharma (Nikki ) · 6 years ago last edited 6 years ago

    बहुत बढ़िया

  • Kumar Sandeep · 6 years ago last edited 6 years ago

    धन्यवाद माता श्री

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 27 Oct, 2026 • 1 min read

बुरे वक़्त में

कहते हैं विपदा को शांत चित्त से स्वीकार लेना कायरता नहीं होती | वक़्त के तूफ़ान में धैर्य ही सबसे बड़ा अस्त्र है | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

29 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 24 Oct, 2026 • 1 min read

Title

The Unopened Letter

0 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 23 Oct, 2026 • 1 min read

Title

Understanding each other matters

0 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

46 0