रक्षाबंधन के दिन बहन को दीजिए ये वचन

Rakshabandhan Special

Kumar Sandeep
09 Aug, 2022 • 1 min read • hi
❤️ 2 💬 0 👁 954

भाई-बहन के बीच के पावन प्रेम और विश्वास का त्योहार है रक्षाबंधन। इस दिन बड़े ही प्रेम से बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। और एक भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है। बहन भी गिफ्ट की अपेक्षा कम रखती है और बहन यह अपेक्षा रखती है कि उसका भाई एक अमीर इंसान बनें या न बनें एक अच्छा इंसान ज़रूर बनें।


          राखी से पहले कितने प्रेमभाव से लाती है ना एक बहन अपने भाई के लिए एक प्यारी सी राखी। और मिठाईयाँ, रोलीचंदन, भाई की आरती उतारने हेतु दीपक, सुंदर थाल। राखी के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने वक्त बहन यही प्रार्थना करती है ईश्वर से कि हे ईश्वर! मेरे भाई के हिस्से के हर ग़म को दूर कर मेरे भाई के हिस्से में ख़ुशियों के रंग को घोल दीजिएगा।


जब बहन हमारे लिए इतना कुछ करती है तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम बहन को कुछ न कुछ विशेष इस दिन अवश्य दें, धन, संपत्ति, रुपये पैसे न सही पर कुछ वचन अवश्य दें हम इस दिन। वचन केवल देना ही हमारा कर्तव्य नहीं है बल्कि हम यदि उन वचनों को निभाएं भी तो अवश्य ही हमारी बहनें हमसे हमेशा के लिए ख़ुश रहेंगी।


   धन, संपत्ति, पैसे से संबंधित उपहार से भी बेशकीमती रहेंगे ये वचन यदि राखी के दिन निभाने का वादा करते हैं आप।


●जब बहन राखी बांधें तो दीजिए वचन कि बहन मुश्किल क्षण केवल मैं आपकी ही रक्षा नहीं करूंगा बल्कि किसी भी नारी शक्ति के ऊपर जब किसी भी प्रकार की संकट आएगी मैं रक्षा के लिए वहाँ खड़ा रहूंगा।


●जब बहन राखी बांधे तो दीजिए वचन कि बहन आप जब न रहेंगी घर में तब भी मैं माता-पिता का पूरा ख्याल रखूंगा। कभी भी माता-पिता को बोझ समझने का ख्याल मन में ना लाऊंगा।


● जब बहन राखी बांधे तो दीजिए वचन कि बहन आपके हिस्से में आने वाले हर ग़म से लड़ने के लिए मैं तैयार रहूंगा हर वक्त। तुम्हारी ख़ुशी के लिए मैं अपनी ख़ुशी की भी परवाह नहीं करूंगा।


●जब बहन राखी बांधे तो दीजिए वचन कि बहन जिस तरह मेरी नज़र में आपके लिए जो इज्ज़त और मान-सम्मान है उतना ही मान-सम्मान मैं अन्य भाइयों की बहनों के प्रति भी रखूंगा।


●जब बहन राखी बांधे तो दीजिए वचन कि बहन मैं माता-पिता के रहते या उनकी अनुपस्थिति में भी कभी भी घर में भाईयों के बीच बँटवारा नहीं करूंगा, हम भाई एक साथ रहेंगे हर मुश्किल में हर संकट में।


     निश्चित ही ये सभी वचन आपकी बहन को बेशकीमती उपहार से भी अनमोल लगेगा। मैं तो कहता हूँ कि हर एक भाई को उपहार के रुप में राखी के दिन ये वचन अपनी बहन को देना चाहिए।


             मँहगा स्मार्टफोन, ब्रांडेड घड़ी, कीमती वस्त्र, रुपये पैसे के अतिरिक्त यदि एक भाई अपनी बहन को वचन के रूप में सदा ही मुश्किलों से रक्षा करने का नारी शक्ति का सम्मान करने का यदि वचन दे तो निश्चित ही एक बहन के लिए यह सबसे अनमोल उपहार होगा।



      भाई-बहन के बीच के प्रेम और विश्वास के प्रतीक के इस त्योहार को उमंग के साथ मनाएं और बहन के जीवन का हर पड़ाव शुभ हो इसलिए ईश्वर से बहन के लिए दुआ करें।


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित,अप्रकाशित

2 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Relationship
fazal Esaf • 18 Jun, 2025 • 1 min read

कहानी का शीर्षक: "मिट्टी के साथी"

"मिट्टी और मनुष्य" एक मार्मिक कहानी है जो शहरी जीवन की भागदौड़ और प्रकृति से अलगाव के बीच, मिट्टी और उसके सबसे छोटे जीवों — केंचुओं — के महत्व को दर्शाती है। कहानी फ़ज़ल एसाफ नाम के एक युवा, संस्कारी किसान के बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गाँव की मिट्टी और उसके अनदेखे नायकों के प्रति गहरी समझ रखता है। कहानी की शुरुआत ठाणे के एक छोटे से कस्बे में बारिश के बाद की सुबह से होती है, जहाँ फ़ज़ल सड़क पर रेंगते केंचुओं को देखकर विचलित हो जाता है, क्योंकि लोग उन्हें बिना सोचे-समझे कुचल रहे हैं। वह एक केंचुए को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखता है और मन ही मन बुदबुदाता है कि लोग इस "कीड़े" की अहमियत नहीं समझते, जबकि यही उनकी "रोटियों" से जुड़ा है। आगे चलकर, फ़ज़ल का सामना तीन अलग-अलग राहगीरों से होता है: एक तेज़-तर्रार कॉर्पोरेट महिला, अदिति मैडम; एक अनुभवी बुज़ुर्ग, शास्त्री जी; और एक नन्हा लड़का, आर्यन। सबसे पहले, अदिति मैडम अनजाने में एक केंचुए को कुचल देती हैं। फ़ज़ल उन्हें रोकता है और विनम्रता से समझाता है कि यह "कीड़ा" नहीं, बल्कि "किसान का दोस्त" है जो मिट्टी को साँस देता है और ज़मीन को उपजाऊ बनाता है। अदिति शुरुआत में झिझकती हैं, लेकिन फ़ज़ल के शब्दों में छिपी सच्चाई उन्हें सोचने पर मजबूर कर देती है। इसके बाद, शास्त्री जी फ़ज़ल की बात का समर्थन करते हैं और अपने पुराने दिनों को याद करते हैं जब केंचुए को खेत में देखना अच्छी फसल का संकेत माना जाता था। वे आधुनिक समाज में मिट्टी से बढ़ती दूरी पर चिंता व्यक्त करते हैं। फ़ज़ल उन्हें समझाता है कि लोग मिट्टी को गंदगी समझते हैं, जबकि वही "गंदगी" उनकी थाली में गेहूं बनकर आती है, और केंचुए ही बिना किसी स्वार्थ के ज़मीन को जोतते हैं। कहानी में एक मार्मिक मोड़ तब आता है जब आर्यन, एक छोटा लड़का, केंचुए को "साँप जैसा कुछ" समझता है। फ़ज़ल धैर्य से उसे बताता है कि यह एक अर्थवर्म है जो मिट्टी को अंदर से जोतता है, हवा, पानी और बीज को पनपने में मदद करता है। वह आर्यन को समझाता है कि वह जो सब्ज़ियाँ खाता है, वे कहीं न कहीं केंचुए के कारण ही उगती हैं, जिससे आर्यन केंचुए को अपना दोस्त समझने लगता है। आर्यन की माँ भी इस छोटे लेकिन गहरे सबक के लिए फ़ज़ल को धन्यवाद देती हैं। एक छोटी सभा में, फ़ज़ल अदिति, शास्त्री जी और आर्यन को संबोधित करते हुए कहते हैं कि भले ही वे शहर में रहते हों और वह गाँव से हो, लेकिन "मिट्टी" ही वह धागा है जो उन सबको जोड़ता है। वह शहरी लोगों से मिट्टी के प्रति संवेदना रखने और छोटे जीवों को बचाने की अपील करता है। शास्त्री जी भावुक होकर कहते हैं कि जो समाज ज़मीन से रिश्ता तोड़ता है, वह रिश्तों की अहमियत भी भूल जाता है। कहानी का चरमोत्कर्ष तब आता है जब फ़ज़ल अपने झोले से एक मुट्ठी मिट्टी उठाता है जिसमें एक केंचुआ रेंग रहा होता है। वह भावनात्मक स्वर में समझाता है कि यह मिट्टी केवल मिट्टी नहीं, बल्कि "जीवन" है, जिसमें "मेहनत" और "उम्मीद" है। वह चेतावनी देता है कि जिस दिन केंचुए कम हुए, उस दिन रोटी भी महंगी हो जाएगी, मिट्टी बंजर हो जाएगी, और दिल भी। यह सुनकर आर्यन अब हर केंचुए को ध्यान से देखता है और वादा करता है कि वह उन्हें कुचलेगा नहीं। कहानी एक शक्तिशाली मोनोलॉग के साथ समाप्त होती है, जिसमें फ़ज़ल की आवाज़ बताती है कि शहर भले ही चमकता हो, लेकिन उसकी नींव वही मिट्टी है जो गाँवों में साँस लेती है। वह जोर देता है कि अगर हम मिट्टी को मारते रहेंगे, तो हम भी धीरे-धीरे मरेंगे, "बिना आवाज़ के, बिना मिट्टी के।" अंतिम पंक्तियाँ एक काव्यात्मक संदेश देती हैं: "जो रेंगता है ज़मीन पर, वो थामे है आसमान को। न कुचलिए उसे, क्योंकि वो पालता है हमें… चुपचाप।" संदेश: यह पटकथा एक सरल लेकिन गहन संदेश देती है: "ज़मीन पर चलिए, मगर ज़मीन को समझकर चलिए। क्योंकि वहीं से जीवन उगता है।" यह कहानी हमें प्रकृति के सबसे छोटे सदस्यों के महत्व को पहचानने और उसके साथ हमारे संबंध को फिर से स्थापित करने के लिए प्रेरित करती है।

379 0
More stories in Relationship
fazal Esaf • 02 Jun, 2025 • 1 min read

गांव और इंसाफ़

यह कहानी पंडित रामलाल और उनकी पत्नी सीता देवी की है, जो एक ऐसे गाँव में रहते हैं जहाँ हिंदू और मुस्लिम समुदाय सदियों से शांति और सौहार्द से रह रहे थे। एक दिन, देश के किसी दूसरे हिस्से में हुए एक आतंकवादी हमले के बाद, गाँव का माहौल बिगड़ जाता है। कुछ कट्टरपंथी ग्रामीण गुस्से में आकर गाँव के मुस्लिम परिवारों को धमकाने लगते हैं और उन्हें अपने घर खाली करने का आदेश देते हैं, उन पर आतंकवादी होने का आरोप लगाते हैं। गाँव के मुस्लिम परिवारों में से एक, सलमा बेगम और उनके परिवार को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता है। जब भीड़ उन्हें उनके घर से निकालने की कोशिश करती है, तो पंडित रामलाल और सीता देवी उनके बचाव में आगे आते हैं। पंडित रामलाल भीड़ से सवाल करते हैं कि क्या किसी एक व्यक्ति के गलत काम के लिए पूरे समुदाय को दोषी ठहराना सही है। वह तर्क देते हैं कि अगर ऐसा होता है, तो हिंदुओं द्वारा किए गए बुरे कामों के लिए पूरे हिंदू समुदाय को भी दोषी ठहराया जाना चाहिए। उनकी पत्नी, सीता देवी, भी अपनी बात रखती हैं और सलमा बेगम के गाँव के प्रति योगदान और मदद को याद दिलाती हैं। वे दोनों स्पष्ट करते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता; आतंकवादी सिर्फ़ मानवता के दुश्मन होते हैं। वे गाँव वालों को समझाते हैं कि उन्हें आपस में नफ़रत फैलाने के बजाय ऐसे बुरे लोगों का मिलकर विरोध करना चाहिए। पंडित रामलाल और सीता देवी की बुद्धिमान और दृढ़ बातों का गाँव के लोगों पर गहरा असर होता है। उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है और भीड़ शांत हो जाती है। इस घटना से गाँव वालों को यह महत्वपूर्ण सबक मिलता है कि किसी एक व्यक्ति के कृत्य के लिए पूरे समुदाय को दोषी ठहराना अन्याय है और धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाना गलत है। यह कहानी सच्ची इंसानियत, समझदारी और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने के महत्व को दर्शाती है।

478 0
More stories in Relationship
Ruchika Rai • 19 Mar, 2023 • 0 mins read

लिव इन के प्रति राय

लिव इन

722 0
More stories in Relationship
Kumar Sandeep • 22 Feb, 2023 • 1 min read

प्रार्थना यही है ईश्वर से

Dad please come back

936 1