यथासंभव असहायों की मदद

Day::-05----कीजिए कुछ अलग ताकि रहें ख़ुश सब!

Kumar Sandeep
05 Apr, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 2329
यथासंभव असहायों की मदद

आज का आलेख निश्चित ही आप सभी के लिए सार्थक साबित होगा।आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार आप लॉकडाउन के टाइम को उपयोग में लाकर कुछ अलग कर सकते हैं दूसरों की मदद कर के।जी हाँ,लॉकडाउन लागू है कोरोना की वजह से और इस वक्त हम सभी घर पर ही हैं तो क्यूं न हम इस वक्त का लुफ्त उठाएं कुछ अलग करें दूसरों की मदद करें।

मैंने आज कुछ लोगों को प्रेरणादायक संदेश लिखकर ज़रुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।मैंने कुछ लोगों को बताया कि इस मुश्किल की घड़ी में ज्यादा व्यक्ति की न सही पर कम-से-कम एक असहाय व्यक्ति की ही हम यदि मदद करेंगे तो निश्चित ही उन्हें सहारा मिल जाएगा।और संदेश लिखने के कुछ ही घंटों के पश्चात इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे।कुछ लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और ज़रूरतमंदों की मदद हेतु प्रयास करने लगे।

आप सबों से भी अनुरोध है कि इस वक्त आप भी यथासंभव जो भी मदद हो अपने पड़ोसियों का या असहायों का अवश्य कीजिए।संकट की इस घड़ी में कोई भी भूखा और प्यासा न रहे इसका ध्यान रखिए।लोगों को प्रेरित करने हेतु प्रयास कीजिए।चाहे वो प्रयास लिखकर हो या बोलकर या ज़रूरतमंदों के पास पहुंचकर कुछ मदद कर के हो अवश्य कीजिए।ऐसा करने से आपको आत्मसंतुष्टि तो मिलेगी ही साथ में ईश्वर भी आपका साथ सदा निभाएंगे।जो दूसरों की मदद करता है उसी की फरियाद ईश्वर भी सुनते हैं।

अफवाहों से बचने का सुझाव अपने रिश्तेदारों को अवश्य दीजिए।उन्हें बताइये की भ्रामक संदेशों पर ध्यान न दें।इस वक्त आपकी छोटी-सी मदद चाहे मदद किसी भी रुप में हो सभी के लिए सार्थक साबित होगी।तो मदद के लिए आगे ज़रुर आइए।निश्चित ही ये वक्त भी गुजर जाएगा और फिर से ख़ुशी की ख़ुशहाली की नई सुबह होगी।और कोरोना रुपी महामारी हमसे कोसों दूर चला जाएगा।बस ख़ुद पर विश्वास रखिये और एहतियात बरतिए।आप सभी सपरिवार सदा स्वस्थ व ख़ुश रहें सदा यही प्रार्थना ईश्वर से करता हूँ।

धन्यवाद

©कुमार संदीप
मौलिक,स्वरचित,अप्रकाशित

0 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

116 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

105 1
More stories in Guide
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

274 1
More stories in Guide
Vidhisha Rai • 17 Jul, 2025 • 1 min read min

कृत्रिम बुद्धिमता :उपयोगिता और हानि

AI उपयोगिता और हानि

308 0