"खुद की खोज" aka स्वयं आकलन

Self Analysis

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 1035
indu inshail
indu inshail 06 Jun, 2020 | 1 min read
Selfhelp Happiness Motivation

इस लम्हे में चलो, खुद को कुरेदा जाए

खाली पन्ने सा रह जायें,

तो ये अच्छा नहीं |

दबी ख्वाहिशों को, थोड़ी हवा दी जाये,

कोई अरमान न खिलने पाये,

तो ये अच्छा नहीं।


मैं कोई पेंटिंग या शायरी की शक़्ल हूँ,

कोई कल्पना अधूरी रह जाये,

तो ये अच्छा नहीं। 


जुनून है मेरा बस, मेरे सपनों की उड़ान

बस फड़फड़ा के रह जाये,

तो ये अच्छा नहीं।


जो वक़्त मिले तो, खुद को तराश लो,

हीरा बनके भी, न चमक पाये

तो ये अच्छा नहीं।

©Indu inshail

1 likes

Support indu inshail

Please login to support the author.

Published By

indu inshail

Indu_Inshail

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.