शान-ए -वतन

माँ भारत की शक्ति, और अखंडता को समर्पित

Originally published in hi
❤️ 1
💬 2
👁 1064
indu inshail
indu inshail 15 Aug, 2020 | 1 min read
75th Freedom Anniversary India Independence day Patriotic

अनेकता में एकता का

भाव जहां मिलता है

हां! शान-ए -वतन, वह हिंदुस्तान

जो सूरज सा तेज, चमकता है।

.

नहीं किसी की हिम्मत जो

मेरे देश को आंख दिखाएं।

सर कलम कर देंगे उनका

जो हिंसा की जिद में, आये।

है यह देश ऋषि, मुनियों का

जहां गीता धर्म सिखाता है।

हां! शान-ए -वतन, वह हिंदुस्तान

जो सूरज सा तेज, चमकता है।

.

अपने देश की शान बढ़ाना

ये कर्तव्य हमारा है।

सीमा पर हो या घर में बैठे

अपने वतन को मजबूत बनाना है।

हर एक वासी, भारत का अपने

मेरे देश की धड़कन बनता है।

हां! शान-ए -वतन, वह हिंदुस्तान

जो सूरज सा तेज, चमकता है।

.

तीन रंग का बना तिरंगा

अपने देश की शान है।

प्यार, त्याग और बलिदान से

सींचा जिन सपूतों ने

वहीं भारत मां के लाल हैं।

शांति और सौहार्द का बीज

जन जन में जो बोता है

हाँ! वह अखंड भारत की शक्ति

जिसका दर्शन, मेरे देश में होता है।

हां! शान-ए -वतन, वह हिंदुस्तान

जो सूरज सा तेज, चमकता है।


1 likes

Support indu inshail

Please login to support the author.

Published By

indu inshail

Indu_Inshail

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.