बुंदेलखंड का व्यंजन

बुन्देलखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यंजन

Originally published in hi
❤️ 1
💬 3
👁 1051
Babita Kushwaha
Babita Kushwaha 17 Aug, 2020 | 0 mins read
Food lover Foody Food

छतरपुर जिले में ऐसे तो कई स्ट्रीट फूड का चलन है। पश्चिमी व्यंजन जैसे मोमोज, नूडल्स वगैरा भी काफी पसंद किए जाते है पर फिर भी यदि सबसे लोकप्रिय फूड की बात की जाए तो समोसा और दाल बाटी यहाँ का सबसे पसंदीदा व्यंजन है। ये सही है कि यह भारत के और दूसरे स्थानों पर भी पसंद किया जाता होगा पर इसके बनाने और परोसने का अंदाज इसे अधिक खास बनाता है।


समोसा:

समोसा बुंदेलखंड क्षेत्र में एक स्थानीय स्नैक है। छतरपुर में बच्चा हो या बड़ा सभी को बहुत पसंद आता है।

इसका कुरकुरापन और मसालेदार स्वाद आपको भी दीवाना बना देगा। वैसे तो समोसा पूरे भारत का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है पर छतरपुर में एक खास चीजे जो इसे अलग करती है वह है इसके खाने का स्वाद और तरीका। मैश किए हुए आलू, मटर और मसालों की समृद्ध फिलिंग से तैयार समोसे को जब मट्ठा (रायता) का साथ दिया जाता है तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसे आम तौर पर दोपहर के नाश्ते के रूप में

मसाला चाय और मट्ठे का रायता के साथ परोसा जाता है। इस स्नैक के बारे में मुख्य बात यह है कि इसे बहुत गर्म और मसालेदार स्वाद के साथ तैयार किया जा सकता है।


दाल बाटी:

दाल बाटी वैसे तो एक राजस्थानी व्यंजन है पर इसे छतरपुर में भी बहुत पसंद किया जाता है, छतरपुर में यह तुवर या मुंग दाल और गेहू के आटे से बाटी बनायी जाती है।

दाल बनाने के लिए तुवर दाल अथवा मूंग की दाल का उपयोग किया जाता है। इसको बनाने के लिए दाल को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोने के बाद एक साथ पकाया जाता है। इसके बाद सरसो के तेल में दाल को कड़ी पत्ता के साथ फ्राई किया जाता है। फिर हरी मिर्च, लहसुन और हिंग, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, अदरक सहित कुछ मसाले डाले जाते हैं। अंत में, उबले हुए दाल को डालकर पकाया जाता है।

बाटी गेहूं के आटे से बनी होती है इसके लिए गेहूं के आटे में थोड़ा नमक, दही और पानी मिलाया जाता है। इस आटे की छोटी गेंद के आकार के गोले बनाकर गोबर से बने कंडो (उपलों) की आंच में पकाया जाता है। जब बाटी सुनहरे रंग की हो जाती है, तो इसपर घी लगाया जाता है और फिर दाल, पुदीना चटनी, केरी (कच्चे आम) की चटनी, बहुत सारे प्याज के हरे सलाद, और ताजा छाछ (चेस) के साथ खाने के लिए परोसा जाता है।

@बबिता कुशवाहा

1 likes

Support Babita Kushwaha

Please login to support the author.

Published By

Babita Kushwaha

Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.