Lifestyle article#3

कोरोना से सतर्कता ही सुरक्षा

Babita Kushwaha
07 May, 2020 • 0 mins read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1166
Lifestyle article#3

कोरोना वायरस से कोई भी संक्रमित हो सकता है इससे बचाव ही एकमात्र इलाज है। इस वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रखना है आइए जाने:

  1. साफ सफाई: इस समय साफ सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। शरीर और अपने आस पास साफ सफाई का ध्यान रखें। बच्चो को भी साफ सफाई के बारे में जागरुक करें। उन्हें हाथों को बार बार धोते रहने को कहें। रिमोट, मोबाइल आदि उपकरणों को रोज साफ करें। सार्वजनिक स्थानों पर सीढ़ियों की रेलिंग, दरवाजे की कुंडी, लिफ्ट के बटन आदि छूने के लिए टिशू या दस्तानों का इस्तेमाल करे। सेनेटाइजर से हाथ साफ करें। संक्रमण से बचने के लिए आँख, नाक और मुँह को गंदे हाथों से न छुए।

  2. नवजात शिशुओं की देखभाल: यदि घर मे छोटे बच्चे है तो उन्हें छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं। उनकी दूध की बोतल को रोज अच्छे से साफ करें। शिशु को भीड़ में ले जाने से बचें। उनके कपड़े और बिस्तर साफ रखें। उन्हें सुलाने के लिए साफ और धुले बिस्तर का उपयोग करे। उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में न आने दे।

  3. मास्क का उपयोग करें: यदि आपको सामान्य जुकाम या खांसी भी है तो भी मुँह और नाक को मास्क से ढककर रखे। एक ही मास्क को लगातार इस्तेमाल न करें। एक ही मास्क का लगातार इस्तेमाल करने से संक्रमण का ख़तरा बना रहता है। एक से ज्यादा मास्क अपने साथ रखें।

  4. अलग तौलिया रखे: संक्रमण से बचने के लिए घर के सभी सदस्य अपना अलग तौलिया इस्तेमाल करें। साथ ही तौलिया धोने के बाद उसे कम से कम पांच मिनट के लिए डिटॉल के पानी मे रखे फिर सुखाएं।

  5. राशन की सफ़ाई: किसी दुकान पर सामान खरीदने के लिए अपना थैला साथ ले जाये। सामान को तुरंत इस्तेमाल करने के बजाय खुली जगह पर 72 घंटे के लिए छोड़ दे। जिन सामानों को पानी से धोया जा सकें जैसे दूध का पैकेट, चाय पत्ती, नमक आदि के पैकेक्ट उन्हें साबुन से 20 सेकंड तक धोए। जिन सामानों को धो नही सकते या जो कागज और कपड़े की थैली में बंद है उन्हें सेनेटाइज करें और फैला कर रख दे। सामान सूखने के बाद उन्हें 72 घण्टे के बाद इस्तेमाल करें।

  6. बिना हाथ धोए अपनी आंखों, नाक और मुँह को न छुए। नेपकिन व टिशू को इस्तेमाल के बाद फेंक दे उसका दोबारा इस्तेमाल न करें।

आज के मौजूदा हालात को देखते हुए कोरोना से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में उपरोक्त बातों का ध्यान जरूर रखे। धन्यवाद

@बबिता कुशवाहा

1 like
☕

Support Babita Kushwaha

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Babita Kushwaha
Published By

Babita Kushwaha

@Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

105 0
More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

97 1
More stories in Health
Abdul Aleem nsk • 29 Jun, 2025 • 3 mins read min

"The Boy Who Held Storms in Silence" (Fiction)

A silent boy, crushed by cruelty and unseen by the world, carries his pain alone—until it quietly ends him.

504 0
More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

367 0