Lifestyle article#1

लॉकडाउन में बोरियत और चिड़चिड़ेपन को दूर करने के उपाय

Babita Kushwaha
05 May, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1091
Lifestyle article#1

लॉक डाउन हुए एक महीने से ऊपर हो गया है। ऐसे में न बाहर जा सकते है न किसी को घर बुला सकते है। सिर्फ और सिर्फ घर मे रहकर एक ही रूटीन फॉलो करते करते हम बोर हो ही जाते है। ऊपर से सभी के घरों में रहने से बड़ता काम, बच्चो की मस्ती, पति की फरमाइशें, बाई की छुट्टी से चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है। ऊपर से ये बंधन की घर मे ही रहना है घर मे रहने से मैं अपनी लाइफ में कुछ नया कर ही नही पा रही हु। लेकिन ये चिड़चिड़ापन ये बोरियत घर मे रहने से नही बल्कि रोज एक ही रूटीन करने से है। मैं अपने खुद के अनुभव के आधार पर आप लोगो के साथ कुछ सुझाव शेयर करना चाहूंगी जिससे आप अपनी बोरियत और चिड़चिड़ापन दूर कर सकते है।

  1. किस्से-कहानियां: आज कल बच्चे ऑनलाइन पढ़ रहे है बड़े भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे है यानी सभी का स्क्रीन टाइम बड़ गया है। तो आप अपने परिवार के साथ बैठ कर कहानियां सुन या सुना सकते है। घर मे यदि बुजुर्ग है तो उन्हें भी इसमे शामिल करें।उनके पास तो किस्से-कहानियों का भंडार होता है। बच्चो के लिए ऐसे कहानियां चुने जो छोटी और सिख देने वाली हो इससे उनका मनोरंजन के साथ साथ ज्ञान भी बढ़ेगा।

  2. हर दिन रविवार: यह वही रविवार है जिसका हम हफ्ते के छः दिन बड़ा बेसब्री से इंतजार किया करते थे और सोचते थे काश रोज रविवार होता। अब जब सच मे यह मौका मिला है तो हमे इस रविवार को व्यर्थ नही जाने देना है। जैसा दिन हम पहले रविवार को जीते थे वैसा अब रोज क्यों नही जी सकते। जिस समय आप अलार्म बंद करके दोबारा सो जाएंगे। यकिन मानिये आपको पहले से ज्यादा अच्छी नींद आएगी और सुकून का एहसास होगा।

  3. चौपाटी का मजा घर पर: दोस्तो के साथ हँसी मजाक करते हुए चाट, कचौड़ी, पानी पूरी का मजा भी अब याद आने लगा होगा। रोज रोज वही दाल, चावल, रोटी, सब्जी खिचड़ी खा कर भी मन ऊब गया होगा तो क्यों न चौपाटी का मजा घर मे ही ले लिया जाए। अगर ये सब बनाना न आता हो तो आप यूट्यूब या सोशल साइट्स की मदद ले सकते है।

  4. सुकून भरी शाम: हमारे बुजुर्गों ने हमे बताया है कि किस तरह वे गर्मियों की रातों में छत पर सोया करते थे। खुले आसमान तले तारो को निहारने का एक अलग ही रोमांच होता है तो एक बार फिर वे दिन दोहराये अब तो गर्मियां भी शुरू हो गई है अगर घर मे छत नही है तो घर की बालकनी या आंगन में दरियां या चटाइयां बिछाकर परिवार के साथ ठंडे शर्बत का मजा लिया जा सकता है।

इन सुझावों को एक बार अमल करके जरूर देखिए आपकी बोरियत भी दूर होगी और घर मे भी आप नयापन का एहसास करेंगे।

@बबिता कुशवाहा

1 like
☕

Support Babita Kushwaha

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Babita Kushwaha
Published By

Babita Kushwaha

@Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

53 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

134 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Li3f

Just read it

125 1
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

341 0