क्वारंटाइन में मेरा शौक

लॉकडाउन में आप भी घर पर रहकर अपना हुनर निखार सकते है।

Babita Kushwaha
10 Apr, 2020 • 0 mins read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 2731
क्वारंटाइन में मेरा शौक

लॉक डाउन में हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में एक ब्रेक सा लग गया है। अब हमें मौका मिला है कुछ अपने लिए करने का। इस तनाव भरे माहौल में भी हम सकारात्मक तरीके से अपने हुनर को निखार सकते है। अभी सबको ऐसा समय मिला है जो पहले कभी नही मिला। इस वक़्त में वो शौक पूरे कीजिये जो कभी अधूरे रह गए थे।

हर व्यक्ति का कुछ न कुछ शौक होता है।

शादी से पहले मेरा भी एक शौक था। लेकिन कॅरियर, पढ़ाई, शादी, लाइफ सेटलमेंट, घर परिवार और फिर बच्चे की जिम्मेदारी में शौक कहा खो गया मुझे खुद ही पता नही चला। मेरा शौक था लिखने का। स्कूल, कॉलेज में लेखन प्रतियोगिता से जुड़े हर कॉम्पिटिशन का मैं हिस्सा हुआ करती थी। मुझे आज भी याद है जब मैं कक्षा 6 मैं पढ़ती थी स्कूल में चित्र देखो कविता लिखो प्रतियोगिता में मुझे प्रथम पुरस्कार स्वरुप 100 रुपए मिले थे। उस समय यह सौ रुपए मेरे लिए लाख से कम न थे। सबने मेरी बड़ी प्रशंसा की। तब से लिखना मेरा शौक बन गया था। लेकिन कॉलेज होने के बाद ही शादी हो गई फिर आई घर परिवार, बच्चो की जिम्मेदारी। फिर आया कोरोना अब ऑफिस बंद। अब पतिदेव घर पर ही रहते है बेटा ज्यादातर उनके साथ ही खेलना पसन्द करता है। दोनो आपस मे बिजी रहते है ऐसे ही एक दिन फ्री बैठे बैठे कविता लिख डाली। पति को पसन्द आई दोस्तो को भी भेजा उन्होंने भी खूब सराहा। फिर क्या था दबा हुआ शौक फिर उभर आया। तो आप भी इस समय का उपयोग अपने शौक पूरे करने मे जरूर कीजिये।

हम ऑनलाइन भी नई नई चीजें सिख सकते है। फोटोग्राफी, कुकिंग, डांस। अगर आपको पढ़ने का शौक है तो नॉवेल, मैगजीन पढ़े। आजकल तो ऑनलाइन भी सब चीजें उपलब्ध है। बहुत सारी चीजें है जो घर बैठे बैठे आप अपनी पसंद अनुसार कर सकते है। बहुत लोगो को पेंटिंग करना भी पसन्द होता है तो फ्री होकर आप अपना पेंटिंग का हुनर भी निखार सकते है। आपकी जो भी पसन्द की चीज है वह करे एकदम फ्री माइंड से क्योकि अभी कोई काम का टेंशन नही है क्योंकि जब बाहर जाना ही नही तो काम का टेंशन कैसा?

0 likes
☕

Support Babita Kushwaha

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Babita Kushwaha
Published By

Babita Kushwaha

@Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Non-fiction
Rajesh Mohan V Rao • 24 Oct, 2026 • 1 min read

Title

The Unopened Letter

0 0
More stories in Non-fiction
Saurabh Kumar Gautam • 09 Apr, 2026 • 1 min read

नई दुर्गा

अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए साहस जरूरी है, और रौशनी इसी साहस के कारण एक “नई दुर्गा” बनकर उभरती है।

246 0
More stories in Non-fiction
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

363 0
More stories in Non-fiction
Subhashree Banik • 03 Nov, 2025 • 9 mins read

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

352 1