रचयिता का धर्म

ईश्वर ने केवल इंसान की रचना की और इंसान ने धर्म नाम की दानवाकार आकृतियों की ।

anil makariya
19 Dec, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 4 👁 1051
#Hindi
रचयिता का धर्म

रचयिता का धर्म

रचयिता का धर्म


एक बच्चे ने जन्म लेते ही देखा कि 8-10 दानवाकार आकृतियां नवजात बच्चों के दिमाग में भावनाएं भर रही है। 

उसने तुरंत रचियता से सवाल किया ।

"यह दानवाकार आकृतियां कौन है ? पहले तो अपने बच्चों के दिमाग में संतुलित भावनाएं डालने का काम आपका था न ?"

बच्चे का सवाल सुन रचयिता मुस्कुराया और बोला।

"इन आकृतियों को इंसान धर्म कहता है। इन्हें इंसान ने ही बनाया है । अब बच्चों में भावनाएं यही आकृतियां डालती है । जब से ये आकृतियां मनुष्य ने बनाई है, मनुष्य मुझे भूल चुका है। 

जिस समूह के इंसानो द्वारा जो आकृति बनाई गई है, उसी समूह के इंसान द्वारा ईजाद भावनाओं का फार्मूला उस समूह में पैदा बच्चे के दिमाग में डाला जा रहा है।" 

इतना बोल रचयिता मौन हो गया ।


"फिर तो मैं किसी मनुष्य जनित आकृति के पास नही जाऊंगा "

नवजात शिशु ने अपने रचयिता से कहा ।


"जैसी तुम्हारी इच्छा"

रचयिता ने आशीर्वाद दिया ।

जब आकृतियों ने उस शिशु को देखा तो भिन्न-भिन्न स्वर उनके मुंह से निकलने लगे ।

"......"

"अदिस्ट"

"मुल्हिद"

"नास्तिक"

"......."


Anil_Makariya

Jalgaon (Maharashtra)

1 like
☕

Support anil makariya

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

anil makariya
Published By

anil makariya

@Anil_Makariya

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Ankita Bhargava · 5 years ago last edited 5 years ago

    बेहतरीन लघुकथा

  • anil makariya · 5 years ago last edited 5 years ago

    धन्यवाद अंकिता

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Wahh

  • anil makariya · 5 years ago last edited 5 years ago

    धन्यवाद सोनू लांबा जी

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Religious
shaikimam • 08 Nov, 2025 • 1 min read min

Muslim Matrimony in Hyderabad

“Find your perfect match with Muslim Matrimony in Hyderabad . Explore a wide range of profiles, tailored to meet your personal and cultural preferences. Join a trusted platform for Muslim marriage in Hyderabad and begin your journey to a meaningful relationship today.”

232 0
More stories in Religious
Sourav Pradhan • 17 Jul, 2023 • 1 min read min

श्री कृष्ण पर केस॥ किसने किया श्री कृष्ण पर केश अर किउ।

श्री कृष्ण पर केस करने वाले के साथ केया हुया जानकर हेरान हो जायेंगे। किउ इस्कोन को वेन करने मे लगे हे नन।

872 0
More stories in Religious
Sourav Pradhan • 12 Jul, 2023 • 1 min read min

हिन्दु धर्म की खास वात हर हिन्दु को जानना चाहिये

हिन्दु धर्म की कुछ खास जानकारी जिनको जानना हर किसि के लिये मेहेत्वपूर्ण हे।

1201 0
More stories in Religious
920 1