◆चुप्पी◆

तुम्हारी चुप्पी कायरता है।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 889
आनंद रॉय
आनंद रॉय 09 Oct, 2020 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

एक दिन तुम्हारी चुप्पी 

तुमसे सवाल पूछेगी

तुम क्यों चुप थे?

जब तुम्हारे सामने किसानों 

पर बर्बरता से लाठियां बरसाई जा रही थी।

जब तुम्हारे सामने निर्भया के 

जिस्मों और रूहों को नोचा जा रहा था।

जब तुम्हारे सामने किसी हामिद और 

आनंद की लींचिंग हो रही थी।

जब तुम्हारे सामने एक मासूम

के नाज़ुक शरीर को

तपती भट्टी में झोंका जा रहा था।

जब तुम्हारे सामने महिलाओं को रूढ़िवादी 

विचारों की बेड़ियों में जकड़ा जा रहा था।

तुम क्यों चुप थे?

न जाने कितने सवाल तुमसे पूछे जाएंगे

और उस वक़्त भी तुम्हारी चुप्पी यूँ ही क़ायम रहेगी।।

  __आनंद रॉय

0 likes

Support आनंद रॉय

Please login to support the author.

Published By

आनंद रॉय

Anandroy

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.